फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर प्रेमी-प्रेमिका का मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार नगर। चौरीचौरा के डुमरी खुर्द गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर शाम पांच बजे युवक और महिला का शव मिला था। जांच में पता चला है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। नशा करने के दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आकर कट गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को दोनों के शव की पहचान की। इसके बाद एक-एक करके सारी बातें सामने आई। तरकुलवा की महिला की तीन वर्ष पहले बिहार में शादी हुई थी। एक वर्ष बाद ही पति ने छोड़ दिया था। इसके बाद वह किराए के घर में रह रही थी। वहीं कुसम्ही के युवक की शादी शहर में हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के एक वर्ष बाद ही उसकी पत्नी ने छोड़ दिया।
इस दौरान तरकुलवा की महिला से दोस्ती हुई थी। महिला सुलेशन का नशा करती थी और युवक शराब पीता था। घटना के दिन दोनों तरकुलहा मंदिर घूमने गए थे। वहां से रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें