फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब पीने से मना करने पर दो वर्ष के मासूम को जमीन पर पटक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति परवेज आलम पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

23 फरवरी की घटना, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
गोरखपुर। कैंट इलाके के सिंघड़िया अशोका गैस गोदाम के पास रहने वाली महिला ने तहरीर देकर पति पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शराब पीने से मना करने पर पति ने मारपीट की और दो वर्ष के मासूम को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद महिला ने किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन फिर पति ने मारपीट की तब थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति परवेज आलम पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परवेज आलम की पत्नी रेशमा खातून ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति शराबी व नशेड़ी प्रवृत्ति का है, जो आए दिन मुझे व बच्चों को मारता पीटता रहता है। 23 फरवरी को दोपहर में 12 बजे के करीब शराब के नशे में धुत होकर आया। इस पर शराब पीने से मना करने पर मारपीट करने लगा। इसके बाद दो वर्षीय बेटे अहमदरजा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। रेशमा का कहना है कि उसकी हरकतों से डर लग रहा है और जीना दूभर हो गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें