फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फिजिकल टेस्ट में धीरे दौड़ने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला इलाके का मामला, पीड़ित की मां ने दी तहरीर
विज्ञापन

गोला। कस्बा स्थित एक स्कूल में फिजिकल टेस्ट के दौरान धीरे दौड़ने पर छात्र को शिक्षक ने पीट दिया। पीड़ित छात्र की मां ने थाने में तहरीर दी है। गोला पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिसरा गांव की सीमा ने तहरीर में बताया कि बेटा कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में फिजिकल टेस्ट था जिसमें दौड़ चल रही थी। लड़का सात चक्कर लगाने के बाद थककर धीरे-धीरे दौड़ने लगा तभी स्कूल के एक शिक्षक आए और गाली देते हुए डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। शिक्षक की क्रूरता से बेटा डर गया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह का कहना है कि वह बाहर हैं। जानकारी मिली है कि वह छात्र दौड़ के दौरान हूटिंग कर रहा था जिसे शिक्षक ने डांटा और डंडे से रोकने का प्रयास किया। पिटाई का आरोप निराधार है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें