फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नयनसर टोल प्लाजा की एजेंसी पर दो साल का प्रतिबंध, नई एजेंसी का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने यहां 22 जनवरी को मारा था छापा
विज्ञापन

गोरखपुर। पीपीगंज के नयनसर टोल प्लाजा का संचालन करने वाली एजेंसी पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नई एजेंसी चयनित होने तक टोल टैक्स को सीधे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के खाते में जमा कराया जा रहा है।
टोल प्लाजा पर घोटाले की जांच के दौरान बीते 22 जनवरी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नयनसर टोल प्लाजा पर भी छापा मारा था। इसके बाद एनएचएआई के गोरखपुर परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) ने भी जांच की थी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद नयनसर टोल प्लाजा की संचालक एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। साथ ही एजेंसी को काली सूची में डालने के लिए मुख्यालय को संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि एजेंसी को दो साल के लिए काली सूची में डाल दिया गया है। नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नई एजेंसी काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें