फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी बिहार से दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते पांच ट्रेनों की गति भी नियंत्रित रहेगी
विज्ञापन


गोरखपुर। वाराणसी मंडल के गौरी बाजार स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण बिहार से आने वाली दो ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। इसके अलावा पांच ट्रेनों की गति कम की जाएगी।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, दरभंगा से 20 एवं 22 जनवरी तथा 08 एवं 10 फरवरी, 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी और बरौनी से 20 एवं 22 जनवरी तथा 08 एवं 10 फरवरी, 2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें नियंत्रित कर चलेंगी
- दरभंगा से 20 एवं 22 जनवरी तथा 08 एवं 10 फरवरी को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- संबलपुर से 20 एवं 22 जनवरी तथा 08 एवं 10 फरवरी को चलने वाली 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

- वाराणसी सिटी से 20 एवं 22 जनवरी तथा 08 एवं 10 फरवरी को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

- सहरसा से 20 एवं 22 जनवरी तथा 08 एवं 10 फरवरी को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

- काठगोदाम से 20 जनवरी तथा 08 फरवरी को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावडा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें