फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहल्ले में मुंह बांधकर घूम रहे दो संदिग्ध, शोर मचाने पर चहारदीवारी कूदकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के सोना सिटी में रविवार रात दो संदिग्ध युवकों को देखकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। शोर मचाने पर दोनों युवक चहारदीवारी कूदकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को गुलरिहा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हरसेवकपुर नंबर दो निवासी सिद्धार्थ द्विवेदी ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे दो युवक मुंह बांधे मोहल्ले में घूम रहे थे। छत पर सो रहे परिवार के लोगों ने उन्हें देख शोर मचाया और टॉर्च जलाई। इस पर दोनों युवक चहारदीवारी कूदकर भाग गए। पड़ोसियों ने रात में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सिद्धार्थ द्विवेदी, अजय, आशुतोष द्विवेदी, अजय शर्मा, आलोक, अनूप श्रीवास्तव, अरुण पांडेय और शैलेश निषाद ने बताया कि सोमवार रात मोहल्ले में पहरा देंगे। इस संबंध में गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें