फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो बहनों ने दो भाइयों से की शादी... अब दोनों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र की दो सगी बहनों ने दो भाइयों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। दोनों की शादी संतकबीरनगर जिले में हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले दोनों से एक-एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सगी बहनों की अलग-अलग तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील व सुरेंद्र समेत सास आदि के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के आबादी सखनी निवासिनी रेनू व प्रतिमा कन्नौजिया सगी बहनें हैं। सात वर्ष पहले दोनों की शादी एक ही घर में संतकबीरनगर जिले के धायपोखर थाना महुली निवासी रामनेवास के पुत्र सुनील और सुरेंद्र से हुई थी।
विज्ञापन

दोनों बहनों का आरोप है कि पति, सास रेशमा व पति के मामा बुद्धिसागर एक-एक लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं। मना करने पर धमकी देकर लाठी-डंडे से पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित बहनों के पिता सूर्यभान का कहना है कि शादी के समय एक-एक बाइक और डेढ़-डेढ लाख रुपये दिए थे। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पहली शादी की बात छिपाई
दोनों बहनों के पिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी सुनील को छोड़कर चली गई। उसने यह बात छिपाई थी। दोनों आए दिन शराब पीकर घर आते हैं और उनकी बेटियों के साथ मारपीट करते हैं। इस घटना में मामा उकसाने का काम करता है। रेनू के दो और प्रतिमा के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें