फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, शिक्षिका का सिर फूटा, दो बेटे समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

भरोहिया। पीपीगंज नगर पंचायत के मंगरूपुर गांव में शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके दो बेटों सहित दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, बृजनंदन पाल और सदानंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। तीन दिन पहले बृजनंदन अपने खेत की जुताई करवा रहे थे लेकिन ट्रैक्टर खराब होने पर खेत में ही छोड़ दिया गया था। बुधवार रात किसी ने ट्रैक्टर के पहियों को धारदार हथियार से काटकर नुकसान पहुंचा दिया। बृजनंदन ने इसका आरोप सदानंद यादव और उनके बेटों पर लगाते हुए पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर शुक्रवार सुबह सदानंद यादव अपने परिवार व सहयोगियों के साथ बृजनंदन पाल के घर पहुंचे और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में बृजनंदन की पत्नी विधावती देवी (52), जो अकटहवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गहरी चोट आई है, जबकि बेटे अभिषेक (30) और अजय (32) भी घायल हुए हैं। तीनों को पहले पीपीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें