पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल किया बरामद
सहजनवां। थाना पुलिस ने चार माह में दो मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के माल बरामद कर लिए हैं।
एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान सहजनवां के बाहिलपार निवासी दुर्बल और पिंटू उर्फ सचिन के रूप में हुई है। आरोपी बीते 5 अप्रैल को डोहरिया निवासी श्रेष्ठा श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत सिलेंडर और गैस कटर मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर लिए थे। 2 अगस्त को बिकौरा में अनिरुद्ध के घर सेंध लगाकर सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। जांच में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुड़कटिया बाग के पास से दो बड़े सिलेंडर, एक एल्यूमिनियम कटर मशीन, टुल्लू पंप समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।