फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चों के खेलने के विवाद में भिड़ गए दो पक्ष, 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज के जंगल कौड़िया का मामला, एक लड़की गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

पीपीगंज। इलाके के गांगटा गांव में रविवार शाम बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीपीगंज थाने में एक पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया ब्लॉक के ग्राम सभा गांगटा निवासी रामप्रीत ने तहरीर देकर बताया कि रविवार अपराह्न 3:30 बजे खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। इसके बाद गांव के जैकी, विशाल, अंगद, छोटू, ओम प्रकाश अपने परिवार की परमिला, गुड़िया, प्रेमलता, आदि कुमारी, ओमलता व अमरी के साथ उनके घर पर आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए। हमले में बेटी रिंकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीपीगंज के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें