फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिसंबर में होंगी दो राष्ट्रीय व दो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

Fri, 29 Nov 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिसंबर में दो राष्ट्रीय और दो राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। रीजनल स्टेडियम में राष्ट्रीय फुटबाॅल प्रतियोगिता और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता-2024 आयोजित होगी। छह से आठ दिसंबर तक एमपी इंटर काॅलेज के मैदान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं वालीबाॅल व बास्केटबाॅल होंगी।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक रीजनल स्टेडियम में होगी। इसी प्रकार अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाॅल (पुरुष) प्रतियोगिता 17 से 25 दिसंबर आयोजित होगी। प्रतियोगिता की मेजबानी दूसरी बार गोरखपुर को मिली है। फुटबाॅल प्रतियोगिता में 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। अब तक आठ टीमों ने आने के लिए खेल विभाग को सहमति दे दी है। इनमें एयर इंडिया, टीएफए जमशेदपुर, ओडिशा एलेवन, सीएजी दिल्ली, केरला, सीआरपीएफ जालंधर, सेसा फुटबाॅल, गोवा तथा एफसीआइ दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें