गोरखपुर। एम्स इलाके में मदद के बहाने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर दो उचक्कों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। तब एम्स थाने जाकर तहरीर दी। बुधवार को केस दर्ज कर एम्स पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एम्स इलाके के चनकापुर निवासी मो. सैफ ने तहरीर में लिखा है कि 21 नवंबर को अपनी बहन सब्बो खातून का एटीएम कार्ड लेकर दोपहर करीब 1:40 बजे जगदीशपुर स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर गए थे। वहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। घर जाने पर बहन के मोबाइल नंबर 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। जगदीशपुर स्थित एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।