फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किराना दुकान से नकदी और सामान चोरी के आरोपी दो बाल अपचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल, पुलिस ने नकदी और चोरी का सामान बरामद किया
विज्ञापन

हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौराहे पर स्थित किराना दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पकड़कर उनके पास से नकदी, मोबाइल और चोरी का सामान बरामद किया है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा चौराहे निवासी विकास की किराना दुकान से बीते 13 अक्तूबर की सुबह करीब 10 हजार रुपये नकद और कुछ सामान चोरी हो गया था। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी कटसहरा–देवरिया मार्ग पर रामनगर सूरस काली देवी स्थान से करीब 200 मीटर पहले मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के रुपये, मोबाइल व अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपी बाल अपचारियों में एक संतकबीरनगर तो दूसरा हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें