फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साढ़े छह किलो अफीम के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के नरकटियागंज जिले से ट्रेन के जरिये तस्करी के लिए गोरखपुर लाई जा रही थी अफीम
विज्ञापन




मुखबिर की सूचना पर पहुंची एसटीएफ लखनऊ की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मारा छापा



पुलिस ने बरेली के पवन सिंह व अफीम लेकर पहुंची महिला तस्कर खुशबू कुमारी को किया गिरफ्तार



गोरखपुर। बिहार के नरकटियागंज से ट्रेन के जरिये लाई गई अफीम के साथ दो तस्करों को एसटीएफ लखनऊ व कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोतवाली के दुर्गाबाड़ी चौकी क्षेत्र के गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास आरपीएफ ग्राउंड से पकड़ा गया। उनके पास से 6.500 किग्रा अफीम बरामद हुई। जानकारों के मुताबिक, इसकी 32.62 लाख रुपये कीमत आंकी जा रही है।



बिहार के नरकटियागंज जिले से अफीम की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर लखनऊ एसटीएफ ने मंगलवार शाम को गोरखपुर में डेरा डाल दिया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम दुर्गाबाड़ी चौकी के गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास आरपीएफ के ग्राउंड के समीप पहुंची। वहां एक वाहन में दो तस्कर बैठे नजर आए। टीम जब नजदीक पहुंची तो वे भागने लगे। टीम ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन




पकड़े गए तस्करों की पहचान बरेली जिले के बहेड़ी थाने के खगाईनागर मजरा जसाईनागर निवासी पवन सिंह व पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के नियामतपुर निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई। खुशबू वर्तमान में बिहार के नरकटियगंज जिले के धूमपुर चौक में रहती है। वह ट्रेन के जरिये अफीम की खेप लेकर गोरखपुर पहुंची।



पुलिस ने दोनों के कब्जे से छह किलो 500 ग्राम अफीम बरामद किया। इसमें पवन सिंह के पास से तीन किलो 500 ग्राम, खुशबू कुमारी से तीन किग्रा अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पवन की कार को भी जब्त कर लिया है। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पूछताछ कर दोनों को जेल भिजवा दिया।



-



खुशबू निकली कैरियर, सरगना की तलाश में जुटी एसटीएफ



नरकटियगंज जिले के धूमपुर चौक निवासी खुशबू कुमारी अफीम तस्करी के गिरोह में कैरियर की भूमिका में है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नरकटियागंज से 6.500 किग्रा अफीम लेकर ट्रेन से गोरखपुर पहुंची थी। वहां तयशुदा जगह पवन सिंह भी अफीम की डिलीवरी लेने के लिए पहुंच गया। दोनों ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। खुशबू ने सरगना के बारे में बताया है, जिसके आधार पर एसटीएफ उसकी तलाश में जुट गई है। खुशबू के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। पुलिस सूत्रों की मानें तो खुशबू कुमारी गोरखपुर में दूसरी बार अफीम की तस्करी के लिए खेप लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन








पवन सिंह पर बहेड़ी थाने में दर्ज है छेड़खानी का केस



बरेली के पवन सिंह पर पूर्व में एक मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध वर्ष 2018 में बहेड़ी थाने में छेड़खानी के मामले में केस दर्ज है। उस पर नशे में धुत होकर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर में पीड़ित पक्ष ने बताया था कि आरोपी पर पहले पशु चोरी का भी आरोप लगा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज किया था। इसके बाद पवन अफीम तस्करी के धंधे में संलिप्त हो गया। पवन बरेली से गोरखपुर पहुंचता था, यहां बिहार से आने वाली खेप लेकर फिर रवाना हो जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें