फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनसेवा केंद्र से चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर में जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो शातिर चोरों को क्षेत्र के चौधरी पैलेस के पीछे आदित्य नगर काॅलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का 6015 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रसूलपुर अजय नगर निवासी तलत अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया सात नवंबर की रात उनके जनसेवा केंद्र का दरवाजा तोड़कर चोर 12 हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौधरी पैलेस के पीछे आदित्य नगर काॅलोनी के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान रसूलपुर अजय नगर निवासी छोटू उर्फ महफूज रजा और हिदायतउल्ला उर्फ रोशन के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से चोरी का 6015 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें