फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिता ने पढ़ने के लिए डांटा तो फंदे से लटका युवक, मौत

Mon, 11 Nov 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। भवाजीतपुर में एक पिता ने बेटे को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए डांट दिया। यह बात बेटे को इतनी बुरी लगी कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भवाजीतपुर में समरजीत मौर्या के 18 वर्षीय बेटे रिक्की ने 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उसके बाद उसने अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया। ग्रामीणों की मानें तो वह पढ़ने में कमजोर था। पढ़ाई में उसका बिल्कुल मन नहीं लगता था। रिक्की पिता के साथ गीडा में मजदूरी भी करता था। पढ़ाई को लेकर उसे परिजन हमेशा बोले रहते थे। इसको लेकर वह हमेशा तनाव में रहता था। ग्रामीणों की मानें तो मृतक पढ़ाई और मजदूरी दोनों ही ठीक से नहीं करता था। पिता समरजीत मौर्या ने रविवार को सुबह रिक्की को मन लगाकर पढ़ने के लिए डांट लगाई। इसके बाद वह गीडा में काम करने चले गए। रिक्की की मां और बड़ा भाई धान काटने चले गए। करीब 11 बजे सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है। परिजनों ने शव को नीचे उतरवाया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें