फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मार्च तक बनकर तैयार हो जाए खजांची और पादरी ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीडीओ संजय कुमार मीणा ने मंगलवार को शहर में निर्माणाधीन तीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। खजांची और पादरी बाजार ओवरब्रिज निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि दोनों ओवरब्रिज मार्च तक बनकर तैयार हो जाएं। बरगदवां ओवरबिज को दिसंबर 2025 तक पूरा करा लें। कार्य में लापरवाही होने पर जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने पादरी बाजार में निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि 70 से 80 फीसदी काम हो गया है। ओवरब्रिज के सारे पिलर तैयार हो गए हैं। मुख्य चौराहे पर काम कराने की तैयारी चल रही है। इस पर सीडीओ ने कहा कि मार्च तक इसे पूरा कराना है। इसलिए लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से कार्य पूरा कराएं। इसके बाद खजांची चौक पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया। यहां भी अभी पोल पर गर्डर बना लिए गए हैं। एप्रोच तैयार करना है।
अधिकारियों ने कहा कि मार्च तक इसे पूरा करा लेंगे। बरगदवां ओवरब्रिज निर्माण का कार्य मार्च 2026 तक पूरा कराना है। सीडीओ ने कहा कि इसे दिसंबर 2026 तक पूरा कराने का लक्ष्य लेकर चलें। सीडीओ ने बताया कि खजांची और पादरी बाजार ओवरब्रिज मार्च तक पूरा कराने को कहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि तीन माह में काम पूरा करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें