फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजनगर में ट्रांसफाॅर्मर खराब, 10 घंटे बिजली रही गुल

Fri, 10 Oct 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तार व ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से आए दिन बिजली उपभोक्ताओें को कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे कटी बिजली 10 घंटे बाद दोपहर दो बजे बहाल हुई। इससे लगभग 150 घरों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल उपकेंद्र के राजनगर फीडर क्षेत्र के राजनगर में बुधवार रात व बृहस्पतिवार भोर में चार बजे के करीब 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर ट्रिप कर गया। इसके चलते करीब 150 घरों में अंधेरा छा गया। सुबह लोगों को जगने के बाद रोजमर्रा की गतिविधियों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी तरह लोगों ने सुबह बिताया तो बिजली के इंतजार में दोपहर हो गया। बिजलीकर्मी पहले तो फाॅल्ट खोजने में समय लगा दिए, वहीं ट्रांसफाॅर्मर को बनाने में भी समय लगा। अंत में स्टोर से ट्रांसफाॅर्मर मंगाकर 10 घंटे के बाद दोपहर दो बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार का कहना था कि बुधवार रात व बृहस्पतिवार सुबह चार बजे ट्रांसफाॅर्मर खराब हुआ था, जिसे बदलकर दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें