मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन रहा। कई रोचक राउंड्स के बाद मिस्टर फ्रेशर अखिलेश यादव तथा मिस फ्रेशर खुशी चौहान को चुना गया। दोनों को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। विभागाध्यक्ष ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हे विभाग की शैक्षणिक परंपरा, शोध की संभावनाओं और उपलब्धियों से परिचित कराया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नए छात्रों का स्वागत किया। गीत, नृत्य, नाटक और कविता-पाठ की प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा और श्रेया शुक्ला ने किया, जबकि आयोजन का संयोजन संचिता शर्मा, काजल चौधरी, अनुराग गौतम, गुंजा सोनकर, अमन, कृष्णा, सोहन एवं कौशिक ने किया। जलपान के साथ सम्पन्न हुआ यह आयोजन विभागीय सौहार्द और स्नेह का प्रतीक बन गया।