फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में मोहन सिंह भवन के पास शुक्रवार को तीन बजे के आसपास ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर परिसर से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में आग लगने की सूचना पर सप्लाई काट दी गई। जब तक बिजली कटती तब तक ट्रांसफॉर्मर के आसपास गिरे सूखे पत्ते भी आग की चपेट में आ गए। ट्रांसफॉर्मर के आसपास भी आग आग की लपटें उठी तो विद्यार्थी भी जूट गए थे। गनीमत रही कि आग लगते ही बुझा ली गई।
अधिशासी अभियंता नवनीत प्रजापति ने बताया कि विश्वविद्यालय में 11 केवी सप्लाई केवल निगम की तरफ से दी गई है। उनका कनेक्शन और ट्रांसफॉर्मर निजी संस्था के हाथों में है। उनकी सप्लाई केवल परिसर में ही बाधित हुई है। उसका निगम से लेना-देना नहीं है। निगम के एक भी उपभोक्ताओं का कनेक्शन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें