फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धुलाई-सफाई को ट्रेन गई मऊ, सात घंटे देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी रात प्लेटफॉर्म से वेटिंग रूम तक टहलते रहे यात्री
विज्ञापन


गोरखपुर। पुराने वाशिंग पिट पर निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन ट्रेनों को धुलाई-सफाई के लिए दूसरे स्टेशनों पर भेज रहा है। इससे ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। इससे बृहस्पतिवार को गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन सात घंटे की देरी से आई। ट्रेन के इंतजार में यात्री पूरी रात प्लेटफॉर्म से वेटिंग रूम तक टहलते रहे और रेल प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे।

गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल बृहस्पतिवार रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होने के बजाय रात तीन बजे चली। शाम तक ट्रेन के देर से आने की सूचना नहीं थी। इसके बाद चार घंटे रि-शेड्यूल कर चलाने की सूचना रेलवे स्टेशन पर प्रसारित की गई। ऑनलाइन भी इसे फीड कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पहुंचे लोग ट्रेन के देर से आने की सूचना पर परेशान हो गए। कुछ लोग लौट गए और कुछ यात्री वेटिंग हॉल में इंतजार करते रहे। ट्रेन से सफर करने वाले जगदीश यादव और शमशाद ने बताया कि रात 12 ट्रेन के आने सूचना अपडेट थी। लेकिन ट्रेन नहीं आई। उधर, ट्रेन के आने की सूचना बार-बार अपडेट होती रही। रात करीब 3 बजे ट्रेन आई तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

16 घंटे की देरी से चली आनंद-विहार सहरसा स्पेशल

ट्रेनों के देर से चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। शुक्रवार को 05578 आनंद विहार-सहरसा गरीब रथ स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल से 14 घंटे की देरी से चली। इस ट्रेन को गोरखपुर में शाम 7:30 बजे पहुंचना था लेकिन शनिवार सुबह पांच बजे पहुंचने की संभावना है। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन परिसर में घूमते रहे। इसी प्रकार मऊ समर स्पेशल 11:40 घंटे की देरी से अंबाला से ही चली। इस ट्रेन के शाम 6:50 बजे गोरखपुर आती है लेकिन देर से चलने के कारण इसके देर रात 2:50 बजे पहुंचने की संभावना है। न्यू दिल्ली-दरभंगा क्लोन 4 घंटे, छपरा-अमृतसर स्पेशल 3:50 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें