फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। ब्लॉक के छितौना बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से भर्रोह गांव निवासी लाल बिहारी प्रसाद (58) की मौत हो गई। लाल बिहारी को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि लाल बिहारी पेशे से ट्रैक्टर चालक थे। बृहस्पतिवार को छितौनी बुजुर्ग निवासी श्याम नरायन सिंह के खेत में धान की रोपाई के लिए विद्युत मोटर से पानी चलाया जा रहा था। इस बीच लाल बिहारी प्रसाद अपना ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे। इसी दौरान विद्युत मोटर का कटा हुआ तार ट्रैक्टर से छू गया। जिसकी चपेट में आने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। मौजूद लोगाें ने मोटर बंद किया व घायल को सीएसची ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। लालबिहारी की मौत की खबर सुनकर पत्नी कमलावती, बेटी ममता, कविता, सुमन, पायल व बेटे मनीष का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें