फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : एलएलबी के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलबी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एलएलबी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ''''श्रीमती सावित्री देवी मेमोरियल स्कॉलरशिप'''' प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति पं. हरिहर प्रसाद दुबे मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से दी जाएगी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट की तरफ से स्कॉलरशिप के लिए विश्वविद्यालय को पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इसका वार्षिक ब्याज पुरस्कार के रूप में वितरित किया जाएगा। यह छात्रवृत्ति न केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगी बल्कि विधि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को भी सुदृढ़ बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीयू एवं ट्रस्ट के बीच हुए एमओयू के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में फेलोशिप एवं मेडल प्रदान किए जा रहे हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि इस छात्रवृत्ति से एलएलबी के छात्रों में प्रतिस्पर्धा और समर्पण की भावना बढ़ेगी। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए एक प्रेरणा बनेगी जो कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें