फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज नगरीय सेवा केंद्र और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब के सामने बना है नगर निगम का जोनल कार्यालय
विज्ञापन

घर के नजदीक मिलेंगी नगर निगम की सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों का होगा मनोरंजन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर क्लब के सामने बने नगरीय सेवा केंद्र और शहर के पहले सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
तीन मंजिला नगरीय सेवा केंद्र का निर्माण 1171.64 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसमें उन्नत अग्निशमन प्रणाली, कैफेटेरिया, लिफ्ट और पूर्ण वातानूकुलित शामिल हैं। यह केंद्र नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं उनकी दहलीज पर प्रदान करने की दिशा में एक पहल है। यहां संपत्ति कर मूल्यांकन और भुगतान, सीवरेज सेवाएं, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क निर्माण व मरम्मत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि केंद्र में प्रशिक्षित और सौम्य व्यवहार वाले कर्मचारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। डिजिटल इंटरफेस और सूचना काउंटर नागरिकों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ही गोरखपुर के पहले सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे 250 लाख रुपये की लागत से राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया गया है। यह विशेष सुविधा उन बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है जो अकेले रहते हैं।
विज्ञापन

डे केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिनमें योग हॉल, इंडोर गेम्स, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सक परामर्श, फिजियोथेरेपी, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह शामिल है। फिजियोथेरेपिस्ट वृद्धजनों को शारीरिक समस्याओं में सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही परामर्श काउंटर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें