फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काल की कोठरी में समा जाता है परंपरा-विरासत से भटका व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी बोले- परमहंस योगानंद भारत के आध्यात्मिक धरोहर को लेकर वैश्विक क्षितिज पर छा गए
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वजों, परंपरा और विरासत से भटका व्यक्ति या समाज अंधकार की तरफ, काल की कोठरी में चला जाता है। विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित न करने वाले समाज का विकास बाधित हो जाता है। परमहंस योगानंद अपने 60 वर्ष के जीवन में भारत के आध्यात्मिक धरोहर को लेकर वैश्विक क्षितिज पर छा गए।
सीएम योगी रविवार को कोतवाली थाने के पास योगगुरु श्री परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मृति भवन का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परमहंस योगानंद के विरासत को सम्मान देते हुए सरकार उनकी जन्मस्थली पर योग मंदिर बना रही है। भारत में ऐसे ऋषियों, मुनियों और संतों की लंबी परंपरा है, जिन्होंने अपनी साधना की सिद्धि और चेतना के विस्तार से ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों को भी उद्घाटित कर दिखाया है।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि देश के अलग-अलग स्थानों पर साधकों की अलग-अलग परंपरा रही है, जिन्होंने अपनी साधना से लोगों के जीवन में परिवर्तन किए। सीएम ने कहा कि परमहंस योगानंद के मन में योग और आध्यात्म के प्रति बीजारोपण अपने बाल्यकाल में गोरखनाथ मंदिर आते-जाते हुआ। अपनी आत्मकथा में उन्होंने गोरखपुर का उल्लेख किया है।



इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, स्वामी विश्वानंद (निदेशक, सेल्फ रियलाइजेशन फेलोशिप, लॉस एंजिल्स योगदा संस्थान), एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, योगदा सोसाइटी के स्वामी सौम्यानंद, स्वामी चेतनानंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





सीएम ने ली सांसद की चुटकी, बोले- 132 साल के हैं रवि किशन



कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि रामगढ़ताल के किनारे शीशमहल भी बन गया है। सांसद शायद योगानंद की जन्मस्थली पर पहली बार आए हैं। पहले आए थे कि नहीं? फिर सीएम ने लोगों से कहा कि 132 वर्ष किसी की उम्र नहीं होगी सिवाय रवि किशन के। आपने इन्हें वोट दिया, लेकिन ये कभी मिलने नहीं आए। कितनों को भोजन के लिए बुलाए? कालीबाड़ी मंदिर के महंत की भी चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि आजकल वह दिखाई नहीं दे रहे। पिछले पांच छह महीने से कहीं तपस्या करने गए हैं। अब कालीबाड़ी मंदिर काफी बड़ा बन गया है।



योगानंद की जन्मस्थली को देखने अमेरिका से लोग आएंगे : रवि किशन



शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर स्मारक बनाने की सीएम योगी की पहल की गूंज अमेरिका तक जाएगी। योगानंद के अनुयायी अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हैं और गोरखपुर में उनकी स्मृति में होने वाले पर्यटन विकास के कार्य से यहां पूरी दुनिया के लोग आएंगे।



सीएम ने दिया योगानंद के अनुयायियों को तीर्थस्थान का बड़ा उपहार : स्वामी ईश्वरानंद



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए स्वामी ईश्वरानंद (महासचिव योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया) ने कहा कि सीएम योगी ने दुनियाभर में रहने वाले परमहंस योगानंद के शिष्यों-अनुयायियों को एक तीर्थस्थान के रूप में बड़ा उपहार दिया है। परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर स्मारक बनवाने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने परमहंस योगानंद के अनुयायियों को प्रफुल्लित कर दिया है। स्वामी ईश्वरानंद ने परमहंस योगानंद की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 5 जनवरी 1893 को गोरखपुर के इसी स्थल पर जहां स्मारक बनने जा रहा है, पर हुआ था। उनके बचपन का नाम मुकुंद घोष था। विश्व को क्रिया योग सिखाने में उनका अविस्मरणीय योगदान है। योगानंद की आत्मकथा एन ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी सर्वाधिक बिकने और पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक है।
विज्ञापन






लेआउट-ड्राइंग मैप का सीएम ने किया अवलोकन



परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मृति भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर्यटन विकास परियोजना के मॉडल, लेआउट और ड्राइंग मैप का अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्मृति भवन के अलग-अलग तल की व्यवस्थाओं और उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण गुणवत्ता के साथ योग मंदिर के निर्माण कार्य को डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें