फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन दिवसीय क्रिटिकॉन का हुआ समापन, चिकित्सा पद्धतियों पर हुई चर्चाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तारामंडल स्थित एक निजी होटल में तीन दिवसीय क्रिटिकॉन सम्मेलन का हुआ समापन
विज्ञापन

गोरखपुर। तीन दिवसीय क्रिटिकॉन 2025 सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। तीसरे दिन भी देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सुबह पहले सत्र में एक्सटेम्पोर प्रेज़ेंटेशन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आगरा की डॉ. दिप्तीमाला अग्रवाल ने द ह्यूमन विदिन था मॉनिटर: रीडिस्कवरिंग कॉम्पेशन इन क्रिटिकल केयर विषय पर व्याख्यान दिया। इसमें गहन चिकित्सा के दौरान मानवीय संवेदनाओं और करुणा की महत्ता पर जोर दिया गया।
इसके बाद, सेप्सिस, हाइपोक्सिया मैनेजमेंट, एबीजी, आईसीयू में पॉइंट ऑफ केयर तथा क्रिटिकल केयर में नई तकनीकों पर चर्चा की गई। एससीसीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास ने समवेदन की सक्रिय भागीदारी। उन्होंने विभिन्न विषय पर व्याख्यान दिया। संतकबीर हॉल में चिकित्सक पद्धति और सर्जन विषय पर अपना अनुभव साझा किया। इसके अलावा, एम्स में नर्सिंग वर्कशॉप का विशेष आयोजन भी किया गया। इसमें नर्सिंग स्टाफ को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, लेक्चर सीरीज़ और प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। इस वर्कशॉप में नर्सिंग टीमों ने मरीजों की देखभाल में आधुनिक पद्धतियों, वेंटिलेशन प्रबंधन, दवाओं के सुरक्षित उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में टीमवर्क पर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक समिति के चेयरमैन डॉ. माहीम मित्तल ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया। उन्होंने इस सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी फैकल्टी, डेलीगेट्स, आयोजन समिति, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, ट्रैवल मैनेजमेंट कंपनी, एग्ज़िबिटर, मीडिया टीम, फैब्रिकेटर टीम तथा हर सहयोगी को धन्यवाद दिया। इसी दौरान डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. एके. मल्ल, डॉ. आदित्य लांबा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें