खोराबार। इलाके के गोरखपुर से देवरिया जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम दयानंद इंटर कॉलेज के सामने बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी खोराबार में भर्ती कराया, जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना के किशुनदेई पट्टी निवासी अर्जुन सिंह (30) पुत्र रामप्रीत बृहस्पतिवार को घर से बाइक लेकर तुर्कपट्टी थाना के गांगी टीकर निवासी आर्यन सिंह (19) पुत्र सुभाष सिंह और कुशीनगर के फाजिलनगर निवासी नेहा सिंह (25) वर्ष पुत्री विष्णु सिंह को लेकर गोरखपुर किसी काम से आए थे। वह घर लौट रहे थे कि इस बीच खोराबार के दयानंद इंटर काॅलेज के सामने उनकी बाइक में चारपहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पीएचसी खोराबार लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद डाॅक्टर ने नेहा सिंह व अर्जुन सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आर्यन सिंह को इलाज के बाद घर भेज दिया।