लक्ष्मीकांत शुक्ल 1994 बैच के एलएलबी और स्वरूपमा चतुर्वेदी 2001 बैच की एलएलएम छात्रा
प्रशांत मिश्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 1995 बैच के एलएलबी के छात्र
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए बुधवार का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। डीडीयू के विधि संकाय के तीन पुरातन छात्र इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर आसीन किए गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए लक्ष्मीकांत शुक्ल ने वर्ष 1994 में विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। स्वरूपमा चतुर्वेदी ने वर्ष 2001 में एलएलएम की डिग्री हासिल की। इसी तरह प्रशांत मिश्र वर्ष 1995 बैच के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के एलएलबी छात्र थे। इन तीनों के न्यायाधीश बनाए जाने पर विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है। विधि विभाग के अधिष्ठाता प्रो. जितेन्द्र मिश्र, प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. अहमद नसीम समेत सभी शिक्षकों ने नवनियुक्त न्यायाधीशों को बधाई दी है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। हमारे पुरातन छात्र न्यायपालिका की सर्वोच्च संस्थाओं में अपनी प्रतिभा और निष्ठा के बल पर प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त कर रहे हैं।