फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज के नरहरपुर गांव से भांजे के तिलक में शामिल होने के लौटते समय युवक के साथ हुई थी वारदात
विज्ञापन

देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के खेरिया निवासी आशुतोष की तहरीर पर तीन के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
बड़हलगंज। कोतवाली पुलिस ने तीन जून को बाइक, मोबाइल, नकदी लूट के तीन आरोपियों को सोमवार सुबह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के सामान के साथ तमंचा भी बरामद किया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भी भिजवा दिया गया।
सीओ मनोज कुमार पांडेय ने सोमवार को लूटकांड का ऑफिस में पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि तीन जून की रात देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के खेरिया निवासी आशुतोष कुमार त्रिपाठी बड़हलगंज के नरहरपुर गांव में अपने भांजे की तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। तिलक संपन्न होने के बाद रात में ही वह घर जाने के लिए बाइक से निकले। अभी वह क्षेत्र के नेतवार गांव के पास पहुंचे ही थे कि तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और बाइक, मोबाइल, जेब में रखी नकदी लूट ली। पांच जून को आशुतोष त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोमवार सुबह थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल विशाल उपाध्याय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर टीम ने क्षेत्र के लखनौरा गांव निवासी आरोपी आकाश साहनी, नेतवार पट्टी गांव निवासी धीरज यादव व सीधेगौर के संगम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, 315 बोर का तमंचा व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस टीम आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें