फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चे का चेहरा सिगरेट से जलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार क्षेत्र में शनिवार को हुई थी घटना, मां ने दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

बेलीपार/कसिहार। हरदिया गांव में 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर मारने-पीटने और उसका चेहरा सिगरेट से जलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बेलीपार पुलिस ने पूछताछ कर तीनों को जेल भिजवा दिया। आरोपियों की पहचान हरदिया निवासी दो सगे भाई प्रदीप यादव, मंदीप यादव और ऑटो चालक नागेंद्र यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

हरदिया गांव की गुड़िया ने तहरीर देकर बताया कि 15 मार्च को दिन में 11 बजे बेटे ऋतिक को तीनों आरोपी अपहरण कर एक ऑटो में उठा ले गए। बेटे को बहुत पीटा और उसके चेहरे को भी सिगरेट से जला दिया। बेटा बेहोश हुआ तो उसे मरा समझकर गांव के पास स्थित बगहा वीर बाबा मंदिर के करीब फेंक कर भाग गए। सूचना मिलने पर बेटे को अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने उसी दिन घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया था। आरोपियों की तलाश चल रही थी। बुधवार को क्षेत्र से ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें