फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसान की हत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 19 जून को खेत में मूंगफली बुवाई के दौरान पट्टीदारों से हो गई थी मारपीट
विज्ञापन

गुलरिहा। जंगल डुमरी नंबर दो में पट्टीदारों के बीच मारपीट में घायल छोटेलाल (50) की मौत के मामले में तीसरे आरोपी पिंटू प्रजापति गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भिजवा दिया और चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। छोटेलाल की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

19 जून को जंगल डुमरी नंबर दो में मूंगफली बुवाई के दौरान पट्टीदाराें के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने चारों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। 21 जून को उपचार के दौरान छोटेलाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने निरहू, सुरेश, दिनेश और पिंटू को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी व हत्या की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर भटहट–टिकरिया हाईवे जाम कर दिया था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाते हुए दो आरोपियों सुरेश व निरहू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तीसरे आरोपी पिंटू प्रजापति को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चौथे फरार आरोपी दिनेश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें