फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारी की अंगूठी, चेन और घड़ी पहने गिरफ्तार हुआ था गुजरात का चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल स्थित होटल मैरियट कोर्टयार्ड होटल से 16 नवंबर को व्यापारी अनूप बंका की अंगूठी, चेन और घड़ी भी चोरी हुई थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि बुधवार को कालेसर जीरो प्वाइंट पर गुजरात का चोर जयेश रावजी सेजपाल व्यापारी की वही चोरी की अंगूठी, चेन और घड़ी पहने हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी वाले दिन जो कपड़े पहने थे वही कपड़े भी जयेश ने पहन रखा था। उसका कहना था कि यह कपड़ा लकी है, इसलिए उसे पहनकर एक बार फिर चोरी करने आया था।
विज्ञापन


शातिर चोर को पकड़ने के बाद पुलिस सख्त सजा दिलाने के लिए जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। रामगढ़ताल पुलिस ने व्यापारी से भी केस की पैरवी में सहयोग मांगा है। पुलिस का मानना है कि जेल से छूटने पर वह फिर किसी होटल को निशाना बनाएगा। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस की मदद से जीरो प्वाइंट से गुजरात जीईडीसी वलसाड थाना क्षेत्र के पद्वत सोसाइटी मुक्तानंद वापी वेस्ट निवासी जयेश रावजी सेजपाल (55) को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सरकारी अधिवक्ता के भरोसे लड़ता है केस
पुलिस के अनुसार, देश के मुंबई, चेन्नई, आगरा, जयपुर, कायंबटूर, जोधपुर, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जालंधर, चंडीगढ़, केरल, रायपुर, कलकत्ता, उदयपुर, लखनऊ, गोवाहाटी, करनाल और गोरखपुर के पांच सितारा व सात सितारा होटलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। कहीं भी जयेश ने निजी अधिवक्ता नहीं रखा। मजबूरी में उसका केस सरकारी अधिवक्ता को लड़ना पड़ा। पूछताछ में जयेश ने बताया कि वह गोरखपुर में भी आराम से जेल काटेगा। छूटने के लिए निजी अधिवक्ता नहीं रखेगा।
विज्ञापन



देशभर के हिस्ट्रीशीटर की फोटो से किया गया मिलान
देश के विभिन्न प्रदेशों में 24 फाइव स्टार होटलों में चोरी करने वाले जयेश काे पकड़ने के लिए पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। जयेश की फोटो भेजकर बंगलूरू से पुलिस ने देश भर के हिस्ट्रीशीटर की तस्वीरों से मिलान किया। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर का चेहरा मिला तो उसे पकड़ने गोरखपुर पुलिस उदयपुर गई। वहां पर जाने पर पता चला कि 82 वर्ष का बुजुर्ग है। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि मध्य प्रदेश के बोड़ा थाना क्षेत्र में एक गांव है, जहां के लोग देश में शादियों में चोरी करने के लिए जाने जाते हैं। गोरखपुर पुलिस उस गांव में भी गई, वहां इस शक्ल का कोई चोर नहीं मिला। इसके बाद इंटरनेट पर सर्च करने पर पुलिस हरियाणा पहुंची। जहां से जयेश के बारे में सटीक जानकारी मिली। इसके बाद ट्रेस कर उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें