फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क पर नहीं रहेगी नाला सफाई में निकली सिल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नाले-नालियों की सफाई के बाद उसकी सिल्ट को सड़कों पर ही छोड़ दिया जाता है। एक दिन सूखने के बाद इसे हटाया जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों को इससे राहत दिलाने के लिए नगर निगम एक नई पहल कर रहा है। निगम अपनी गाड़ियों को मोडिफाई कर रहा है, ताकि नाला सफाई के तुरंत बाद उसकी सिल्ट सड़कों से हट जाए।
विज्ञापन

शहर के लोगों की यह शिकायत रहती थी कि नाला सफाई के बाद उसकी सिल्ट उनके घरों या दुकानों के बाहर ढेर कर दी गई, जिससे आने-जाने में समस्या हो रही है। निगम की इस पहल से ऐसे लोगों को काफी राहत मिल सकती है। उप नगर आयुक्त और स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि फिलहाल ट्रकों से सिल्ट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है। इसमें छोटे-छोटे छेद होने की वजह से उसमें से पानी गिरता रहता है। इसीलिए सिल्ट सूखने के बाद उठाई जाती है।
अब ट्रक की बॉडी में स्टील की प्लेट लगाई जा रही है, ताकि उसमें गीली सिल्ट भी रखें तो उसमें से बाहर न आए। इसे अभी एक दो गाड़ियों पर लगाकर प्रयोग किया जा रहा है। यदि इसमें सफलता मिल जाती है तो इसी तरह सभी वाहनों को मोडिफाई किया जाएगा। इससे तत्काल सफाई के साथ लोगों को भी आने-जाने में दिक्कत और बदबू का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें