फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वातानुकूलित जनरथ बसों के किराए में मिलेगी छूट

Thu, 26 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बढ़ते ठंड को देखते हुए वातानुकूलित जनरथ बसों के किराए में छूट देने का निर्णय लिया है। शीतकाल के प्रारंभ होने के साथ ही शीतलता में वृद्धि के कारण वातानुकूलित सेवाओं में यात्रियों की संख्या में कमी की संभावना जताई जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम के उच्च प्रबंधन ने 25 दिसंबर से 28 फरवरी तक किराए में छूट देने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


नए संशोधित किराए के अनुसार जनरथ बसों का किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 1.45 रुपये और कुछ जनरथ बसों का किराया 1.60 रुपये तय किया गया है। यह निर्णय शीतकाल में यात्रियों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि यात्री सुविधाजनक और सस्ते किराए पर वातानुकूलित बस सेवाओं का लाभ उठा सकें।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी लवकुमार सिंह बताया कि इस छूट का लाभ निगम की सकल आय पर सकारात्मक प्रभाव डालने की उम्मीद है। साथ ही निगम के चालक-परिचालकों को विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा ताकि वे अधिक से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करें।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश रोडवेज एम्पलाइज यूनियन गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्र ने इस निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि इससे न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि कर्मचारियों के देयक भी समय पर मिलेंगे, जिससे कर्मचारियों की स्थिति भी सुधरेगी।
विज्ञापन

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें