फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्यकुंड में पूरी रात नहीं रही बिजली, 1500 उपभोक्ता परेशान

Sat, 27 Sep 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात सूर्यकुंड में केबल कटने से हुई थी बिजली गुल
विज्ञापन


गोरखपुर। बृहस्पतिवार की पूरी रात सूर्य कुंड क्षेत्र के 1500 उपभोक्ताओं ने बिना बिजली गुजारी। रात नौ बजे ही केबल कटने से बिजली चली गई। रातभर बिना बिजली के उपभोक्ता रहे। सुबह होने के साथ ही उपभोक्ताओं के सामने पानी का भी संकट खड़ा हो गया। सुबह पांच बजे बिजली बहाल की गई।
सूर्यकुंड उपकेंद्र के एसडीओ एसपी रस्तोगी ने बताया कि जीयो ग्रुप की कार्यदायी संस्था ने सूर्यकुंड उपकेंद्र की 11केवी की भूमिगत केबल काट दिया और मौके से फरार हो गए। संस्था के कर्मचारी ऑप्टिकल फाइबर का तार डालने का काम कर रहे थे। फाल्ट की तलाश करने में करीब 4 घंटे लगे। रात में ही दूसरे स्रोत से उपभोक्ताओं को बिजली देने का प्रयास किया गया, लेकिन फीडर ट्रिप हो जा रहा था। पूरी रात केबल को दुरुस्त करने का कार्य चलता रहा। कुछ उपभोक्ताओं के घरों की बिजली सुबह 5 बजे बहाल हुई तो कुछ की सुबह 8:30 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ रानीबाग उपकेंद्र से जुड़े कजाकपुर न्यू काॅलोनी में बृहस्पतिवार देर रात एक बिजली के पोल में आग लग गई। रुस्तमपुर उपकेंद्र के एसडीओ ने बताया कि पोल पर इंटरनेट और डिश केबल के तार बांधे गए थे, जिनमें देर रात आग लग गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बरहुआ बिजली घर से लालडिग्गी उपकेंद्र की इनकमिंग बिजली ट्रिप कर गई, जिसकी वजह से पूरे उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। लालडिग्गी उपकेंद्र के एडीओ ने बताया कि बरहुआ से इनकमिंग लाइन ट्रिप हुआ था, जिससे उपकेंद्र बंद हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें