फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट कर युवक को उठा ले गए बिहार, लौटने पर पुलिस भी दौड़ाती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के देवीलाल ने आरोप लगाया कि पिटाई, अगवा और लूट का शिकार होने के बाद चौरीचौरा पुलिस से मदद मांगी तो नजरअंदाज कर दिया गया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए तहरीर बदलवाने की कोशिश की। ताकि अपहरण और लूट का मामला दर्ज न हो सके। चार दिन बाद केस दर्ज हुआ लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अफसरों के संज्ञान में आते ही मामले की जांच शुरू हो गई है। सीओ चौरीचौरा जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बहादुर अली शेखपुरवा निवासी देवीलाल एक ऑटो चालक हैं। 13 दिसंबर को घटना घटी। देवीलाल अपनी मां राजपति देवी को ऑटो से तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन कराने ले गए थे। लौटते समय एक पिकअप चालक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। देवीलाल ने पिकअप चालक को समझाया कि ध्यान से गाड़ी चलाए। इस पर पिकअप में सवार 15-20 मनबढ़ उतरकर देवीलाल की पिटाई कर दी। आरोप है कि देवीलाल को अगवा कर बिहार के गोपालगंज जिले के मुसहरा छितौनी गांव में ले गए। रास्ते भर उन पर अत्याचार किया गया और उन्हें पीटा गया।

इधर, देवीलाल की मां के शोर मचाने पर कुछ राहगीरों ने पिकअप का नंबर नोट कर लिया और उसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पिकअप मालिक का नंबर खोजा और फोन किया। इसके बाद आरोपियों ने 46 हजार रुपये और अंगूठी छीन ली। नौ हजार रुपये देकर गोरखपुर आने वाली बस में बैठा दिया। देवीलाल का आरोप है कि चौरीचौरा पुलिस मामले में लीपापोती की कोशिश कर रही है ताकि अपहरण और लूट का मामला दर्ज न किया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को देवीलाल ने अधिकारियों को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। लापरवाही के आरोप की सीओ चौरीचौरा जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें