फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक ने छत के कुंडे से लटक कर दी जान

Sun, 27 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। सहजनवां क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के जयराज नगर वार्ड निवासी कृष्णा गिरि (22) पुत्र स्व. अनिल गिरि ने छत के कुंडे से से लटक कर शुक्रवार की रात जान दे दी। वह नशे का आदि था। घर पर पैसा मांगने पर उसे पैसा नहीं मिलता था। इसे लेकर वह डिप्रेशन में रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह छत के कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे के अंदर झांक कर देखा। उसका शव छत के कुंडे के सहारे लटका था। यह देख परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच घटनास्थल की जांच की। लोगों के अनुसार कृष्णा गिरी नशे का आदी था। वह आए दिन विवाद करता रहता था। उसके विरुद्ध तीन से चार केस दर्ज हैं। मृतक की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें