फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उनवल में एटीएम तोड़ने के प्रयास की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम के शटर में जड़ा मिला ताला
विज्ञापन

उनवल। खजनी थाने के उनवल पुलिस चौकी के पास स्थित टेकवार चौराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम तोड़ने की सूचना मिली। सूचना पर शुक्रवार की रात लगभग 2.30 बजे पुलिस पहुंची तो एटीएम का शटर बाहर से बंद मिला। शटर में लगे तालों में भी कोई खरोंच के निशान तक नहीं मिले।
बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सिस्टम से कनेक्टेड एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना तत्काल संबंधित बैंक तक पहुंच जाती है। शुक्रवार की रात उनवल टेकवार चौराहे पर स्थित एसबीआई शाखा के बाहर मुख्य मार्ग पर लगे एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना तत्काल बैंक के हेडक्वार्टर मुंबई पहुंच गई थी। शाखा प्रबंधक रोशन कुमार ने बताया कि मुंबई हेडक्वार्टर से उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने पर सब कुछ ठीक मिला। बताया गया कि यदि कोई एटीएम के शटर को भी तेजी से हिलाए या लोहे की राॅड आदि से उठाने का प्रयास करे तो सिक्योरिटी सिस्टम अलर्ट हो जाता है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से सूचना हेड ऑफिस तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने बताया कि देर रात लगभग 2.30 बजे एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन वहां सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें