फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माघ पूर्णिमा से साफ होगा आसमान.... धूप में आएगी तल्खी

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा की गति मंद होने से आसमान में बन गई है कोहरे की परत
विज्ञापन

बुधवार को हवा की गति बढ़ने पर साफ होगा आसमान
गोरखपुर। तीन दिन तक चली सर्द हवा से तापमान में गिरावट के बाद शनिवार रात से हवा का जोर कम हो गया है। हालांकि, इससे आसमान में कोहरे की एक परत बन गई है, जिस वजह से सोमवार को धूप का असर कम महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को हवा तेज होने पर कोहरे की परत छंटेगी। बुधवार (माघ पूर्णिमा) से धूप तल्ख होने का अनुमान है।
बीते बृहस्पतिवार से तीन दिन तक चली सर्द हवा के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई। रविवार को हवा की रफ्तार कम होने के बाद कोहरा गिरा। सोमवार को आसमान में कोहरे की एक परत बन गई, जिससे सूर्य की तपिश कम हो गई। इसका असर यह हुआ कि अधिकतम तापमान तो 26 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन धूप गुनगुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी मंगलवार को दिन में भी यही स्थिति बनी रहेगी। रात में हवा की रफ्तार बढ़ने पर बुधवार को कोहरा छंट जाएगा। इसके बाद धूप तीखी होती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें