फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बोटिंग के लिए आवंटित प्लेटफॉर्म पर चल रहे रेस्टोरेंट को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर बुधवार को दोपहर टीम नौका विहार पहुंची। वहां छापा मारकर बोटिंग के लिए आवंटित प्लेटफार्म पर संचालित हो रहे रेस्टोरेंट को बंद करा दिया। नाव की सजावट कर उसमें कुर्सी और टेबल लगाने के साथ ही खान-पान की वस्तुएं तैयार कर उनकी बिक्री की जा रही थी। टीम ने वहां मौजूद कुर्सी-मेज समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली।
विज्ञापन

बोट संचालक को चेताया कि दोबारा प्लेटफार्म का उपयोग बोटिंग के अलावा किसी भी अन्य गतिविधि के लिए किया गया तो अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष ने इसे संज्ञान में लेते हुए अभियंता अजय पांडेय के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा था। बोटिंग के लिए आवंटित प्लेटफार्म पर कुछ संचालक रेस्टोरेंट का भी संचालन कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर दस पर तो ताल में खड़ी नाव को ही रेस्त्रां में बदल दिया गया था। कूड़ा निस्तारण का भी कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें