फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काम कराने ले जा रहा व्यक्ति दो बच्चों को छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स क्षेत्र के बुढि़या माई मंदिर के पास मिले हैं दोनों बिहार के बच्चे
विज्ञापन

जगदीशपुर। एम्स इलाके के बुढ़िया माई मंदिर के पास दो बच्चों को काम कराने ले जाने वाला व्यक्ति छोड़कर भाग गया। बृहस्पतिवार भोर में करीब चार बजे कुछ लोग टहलने निकले थे, 11 वर्ष की बच्ची और छह वर्ष का लड़का देखकर रूके। तब बच्चों ने सारी बात बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। दोनों बच्चे बिहार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एम्स थाने की पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने अपना नाम अनामिका और बच्चे ने अमिताभ बताया है। किशोरी का कहना है कि उनका घर बिहार के सिवान जिले के छोटकी बभनौली साहब जी का मठिया में है। किशोरी ने बताया कि कुनराघाट झारखंडी में एक व्यक्ति के घर आठ महीने से काम कर रही थी। वहां कुछ परेशानी होने की वजह से बुधवार की रात काम छोड़कर वहां से छावनी स्टेशन चले गए थे। वहां एक व्यक्ति मिला, उसकी एक आंख खराब थी। वह काम दिलाने के लिए कहा। यह कहकर ऑटो से कुसम्ही जंगल के किनारे लेकर गया। वहां रूकने के लिए बोलकर गया फिर वापस नहीं आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें