गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में ‘आयकर (आईटीआर और टीडीएस) की ई-फाइलिंग’ विषय पर सात दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि लर्निंग सेंट्रिक अप्रोच समय की मांग है।
आयकर अधिनियम की विभिन्न धाराओं, टीडीएस/टीसीएस, कराधान की दृष्टि से करदाताओं का वर्गीकरण तथा नई शिक्षा नीति में मूल्यवर्द्धक विषयों के समावेश के बारे में बताया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने छात्रों को आयकर अधिनियम से संबंधित मूलभूत अवधारणाओं, सकल आय, कराधान योग्य आय, करदाता की निवासी स्थिति का निर्धारण आदि से परिचित कराया। इससे पहले वाणिज्य के डीन प्रो. श्रीवर्धन पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। समन्वयक प्रो. रवि प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में डॉ. राहुल मिश्र, डॉ. अंशु गुप्ता, डॉ. मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद