फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकली नोट छापने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी की पूर्व विधायक के पौत्र के बेटों के साथ नकली नोट छापने का मुख्य आरोपी है विक्रम जायसवाल
विज्ञापन

गगहा थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद भाग गया था, 25 हजार का इनाम भी घाेषित था
गगहा (गोरखपुर)। वाराणसी के गंगापुर से पूर्व विधायक धनेश्वरी देवी के पौत्र के बेटों संग नकली नोट छापने वाले गिरोह के सरगना विक्रम जायसवाल को गगहा पुलिस ने रविवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने विक्रम को रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी विक्रम गड़ही, थाना गगहा का मूल निवासी है।
इसी वर्ष फरवरी में नकली नोट छापने के प्रकरण में सरगना विक्रम जायसवाल, बड़हलगंज के बैदौली निवासी चांद मोहम्मद, बांसगांव के धनौड़ा बुजुर्ग निवासी पूर्व विधायक के पौत्र दिवंगत राहुल राय उर्फ राहुल सिंह के बेटे अवनीश सिंह और अनुराग सिंह, गगहा के महुराई जल पहिया के अनुराग यादव, बेलादार गांव के बृजेश गोस्वामी और देवरिया के गौरी बाजार के जग्गा उर्फ जगन्नाथ राजभर पर गगहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 23 अगस्त 2023 को बांसगांव के धनौड़ा गांव में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। उस समय धनौड़ा स्थित अवनीश सिंह के घर से केमिकल और जाली नोट, प्रिंटर मशीन समेत 90 हजार के नकली नोट बरामद किए गए थे। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें