फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पिटाई, जहर खाकर दी जान

Fri, 28 Feb 2025 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके में प्रेमिका से मिलने गए युवक को युवती के परिजनों ने मिलकर लाठी, डंडे से पीट दिया। इससे आहत होकर युवक ने जहर खा लिया। अचेत अवस्था में परिजनों ने एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

युवक के पिता की तहरीर पर युवती के परिजनों समेत आठ के खिलाफ कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भिजवा दिया है।
युवक के पिता ने तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी को युवती ने कॉल करके बेटे को शाम छह बजे पीपीगंज के मंगरू चौराहा बुलाया था। शाम सात बजे बेटा पहुंचा तो युवती की बुआ के घर के पास आरोपियों ने घेर लिया। इसके बाद लाठी, डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

किसी तरह बेटा अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां से भागने लगा। तब आरोपियों ने उसका पीछा कर गाड़ी में धक्का देकर गिरा दिया, इसके बाद फिर उसकी पिटाई की। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें