फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहजहांपुर हादसे में जिंदा बचे वाहन चालक ने आठ पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ जून को हुए सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की हो गई थी मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहजहांपुर में आठ जून को हुए सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें चालक जिंदा बच गया था। अब चालक अंगद ने इस परिवार के सदस्यों समेत आठ लोगों पर कोतवाली थाने में बलवा, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना क्षेत्र के साकिन लगड़ी निवासी अंगद ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को बताया कि आठ जून को विजय चौक पर रहने वाले शिवम पांडेय व उनकी बहन के परिवार को लेकर नैनीताल जा रहा था। शाहजहांपुर में हादसा हो गया। इसमें कार में सवार शिवम उनके बेटे माधवन व बहन श्वेता की मौत हो गई थी। इसमें शिवम की पत्नी और भांजा घायल हो गए थे। अंगद इसमें जिंदा बच गया। अंगद का आरोप है कि चार जुलाई को शिवम के भाई ने विजय चौक स्थित आवास पर बुलाया। जब वह अपने पिता के साथ पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने गाली-गलौज की और फिर उसे बंधक बना लिया। गैस पाइप, डंडे और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में शिवांग पांडेय, विनीत पांडेय, उनके बेटे, बेलीपार के मलांव निवासी कुंवर पांडेय, चंद्रेश और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें