फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बड़ोदरा में क्रिकेटर बनने का सपना रह गया अधूरा, नदी में मिला डूबे कृष्ण का शव-देख बेहोश हो गई मां

Mon, 27 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शनिवार को पूर्वांह्न 11 बजे यात्रियों से भरी नाव करही की ओर जा रही थी। नाव में आठ लोग सवार थे जिनमें कृष भी शामिल था। नदी के बीच पहुंचते ही नाव में लगे दमकल इंजन को स्टार्ट करते ही नाव अचानक ठोकर से टकराई और टूटने लगी।
विज्ञापन
1 of 7
गोर्रा नदी में डूबे कृष का शव बरामद होने की सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीण।
गोर्रा नदी में पलटी नाव के चलते डूबे कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा चतुर्वेदी (17) का शव रविवार दोपहर बाद खोज निकाला गया। करही घाट पर ग्रामीणों की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम ने नदी में उतराते शव को बाहर निकाला। एकलौते बेटे का शव देखकर मां सुमन बेहोश होकर गिर पड़ीं। 
विज्ञापन

2 of 7
मृतक कृष्ण कुमार चौबे व रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता मदनेश का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कृष्ण कुमार झंगहा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी मदनेश चतुर्वेदी का एकलौता बेटा था। परिवार पहले ही एक बेटी को गंवा चुका है। करीब पांच वर्ष पहले गंभीर बीमारी से बड़ी बेटी सोनी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब कृष्ण की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण होनहार और बेहद संस्कारी लड़का था। वह गुजरात के बड़ोदरा में हायर सेकेंडरी में पढ़ाई के साथ वहीं की क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहा था। उसका सपना था कि एक दिन वह टीम इंडिया की जर्सी पहने लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

4 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे का मंजर अब भी दहला रहा दिल
शनिवार को पूर्वांह्न 11 बजे यात्रियों से भरी नाव करही की ओर जा रही थी। नाव में आठ लोग सवार थे जिनमें कृष भी शामिल था। नदी के बीच पहुंचते ही नाव में लगे दमकल इंजन को स्टार्ट करते ही नाव अचानक ठोकर से टकराई और टूटने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
पलटी नाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देखते ही देखते नाव में पानी भर गया और लोग जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। कई लोग तैरकर बाहर निकल आए लेकिन कृष्ण गहरे पानी में समा गया। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने घंटों तलाश के बाद रविवार सुबह शव को खोज निकाला।
विज्ञापन

6 of 7
हादसे के बाद मृत किशोर के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एकलौते बेटे का शव देखकर गश खाकर गिरीं मां
जैसे ही एनडीआरएफ की टीम शव लेकर घाट पर पहुंची, परिजन वहां पहुंच गए। अपने बेटे का चेहरा देखते ही मां दहाड़ मारकर रो पड़ीं और नदी किनारे गिरकर बेहोश हो गईं। पिता मदनेश उसे सीने से लगाकर बेकाबू होकर रोते रहे। गांव की महिलाएं भी इस मंजर को देख खुद को रोक नहीं सकीं। शव मिलने पर जोगिया गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। हादसे की जांच जारी है। ग्रामीणों ने नाव की खराब स्थिति और लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोपी नाविक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी:अनुराग सिंह, सीओ, चौरीचौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें