फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बॉर्डर पर संघर्ष से कम हो गई ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से छुहारा और सेंधा नमक आना बंद, अफगानिस्तान से हवाई मार्ग से आ रहा सामान
विज्ञापन

शहजीरा, मोनक्का, किशमिश, अंजीर के भी बढ़ सकते हैं दाम

जंग के डर से लोग पहले से ही भर रहे स्टॉक

गोरखपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर संघर्ष को लेकर कारोबार भी प्रभावित हुआ है। गोरखपुर में किराना से जुड़े कई सामान की आवक कम हो गई है। छुहारा और सेंधा नमक आना बंद हो गया है क्योंकि दोनों पाकिस्तान से आते थे। वहीं, ड्राई फ्रूट्स की आवक भी कम हो गई है। इसका सीधा असर वस्तुओं के दाम पर पड़ सकता है।
अफगानिस्तान से गोरखपुर में शहजीरा, मोनक्का, किशमिश, अंजीर बड़ी मात्रा में आती है। यहीं से आसपास के जिलों और बिहार तक सप्लाई होती है। व्यापारियों का कहना है कि इनके दाम में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स के भी दाम बढ़ सकते हैं। पाकिस्तान से अब छुहारा और सेंधा नमक आना बंद हो गया है। साहबगंज मंडी में भी इसकी आवक नहीं हो रही। मंडी में रोजाना करीब आठ से 10 करोड़ रुपये का ड्राई फ्रूट्स का कारोबार है।
विज्ञापन

गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने कहा कि मंडी में छुहारा और सेंधा नमक की आवक कम हो गई है। अफगानिस्तान से भी माल हवाई मार्ग से आ रहा है। ऐसे में उसके दाम पर प्रभाव पड़ सकता है।
समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने कहा कि बॉर्डर पर संघर्ष से सेंधा नमक, फलों और मेवों का आयात, कपास और स्टील के आयात पर प्रभाव पड़ेगा। चश्मों के ऑप्टिकल्स भी पाकिस्तान से आयात किए जाते थे। यह संघर्ष ज्यादा दिन तक रहा तो बाजार पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।

घर में स्टॉक भर रहे लोग
भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात को देखते हुए बहुत सारे लोग घर में किराना का स्टॉक भर रहे हैं। महीनों के लिए वे अभी से स्टॉक भर रहे हैं। इस वजह से बाजार में मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सहालग में कपड़ा बाजार पड़ा ठंडा
शादियों के सीजन में कपड़ा बाजार में काफी रौनक रहती है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से इसमें भी सन्नाटा है।इसका कारोबार 50 से 60 प्रतिशत तक घट गया है। चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि सहालग के बीच अभी मांग घटी है। बॉर्डर पर संघर्ष इसका कारण हो सकता है। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में स्थिति ठीक हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें