फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम की बदलेगी सूरत... बनेगा इंडोर हॉल और पवेलियन

विज्ञापन
विज्ञापन
47 करोड़ से होना है निर्माण, प्रथम फेज में पांच करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन

जल्दी शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, 24 माह में पूरा होगा काम

गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए शासनादेश जारी हो गया है। शासन ने पहले ही 47 करोड़ 42 लाख 36 हजार रुपये की परियोजना को स्वीकृति दे दी थी। प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही टेंडर कर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगी। फर्म को इसे दो वर्षों में पूरा करना होगा।
स्टेडियम के पवेलियन में 2000 दर्शक एक साथ बैठकर खेल का आनंद उठा सकेंगे। 12.32 एकड़ के रीजनल स्टेडियम परिसर में एक इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल बनेगा। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉस्केटबाल, जिम्नास्टिक, फुटबाल, हैंडबाल, नेटबाल और वॉलीबाल समेत अन्य खेलों के लिए 12 कोर्ट बनाए जाएंगे। वेटलिफ्टिंग और जूडो के लिए अलग हॉल बनेगा। इसके अलावा स्टोर, टॉयलेट, कैफेटेरिया, किचेन, फायर कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरा रूम बनेगा। इसमें स्नूकर, बिलियर्ड और बॉक्सिंग के लिए हॉल के अलावा स्टोर, लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम और टॉयलेट बनेगा।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय हाॅल में हैंडबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं इंडोर आयोजित हो सकेंगी। निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम गोरखपुर इकाई कार्यदायी संस्था नामित है।
-
400 मीटर का बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
बहुउद्देशीय मैदान में 400 मीटर का एक सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसमें खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही मल्टीपरपज स्पोर्ट्स फील्ड पर फुटबाल पिच, स्टैंडर्ड ट्रैक, लाॅन्ग एवं ट्रिपल जंप, वाटर जंप, जेवलिन थ्रो, डिस्क्स थ्रो, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, शार्टपुट और हाई जंप की सुविधा मिलेगी। स्टेडियम में 1959 में बना जिम्नास्टिक हाॅल, 1960 में बना पुराना कार्यालय भवन, 1982 में बना पुराना वेटलिफ्टिंग हाल, 1983 में बना कार्यालय भवन, 1984 में बना बॉक्सिंग हॉल, चेंजिंग रूम ध्वस्त होगा। वर्ष 1984 में बना बॉक्सिंग हाॅल और 1998 में बने तरणताल को दूसरे चरण में ध्वस्त कर नया बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-
कोट....
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को आधुनिक बनाने के लिए शासनादेश जारी हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निर्माण शुरू होने के बाद दो वर्षों में इसे पूरा कर दिया जाएगा।
- डीबी सिंह, जीएम, उप्र राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें