फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बैनामा कराने के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। फर्जी दस्तावेज के जमीन बैनामा कराने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार जेल भिजवा दिया। आरोप था कि एम्स के रुद्रापुर तकिया निवासी महिला की जमीन को दूसरी महिला को खड़ा कर आरोपी ने बैनामा करा लिया था। महिला ने विरोध जताया तो धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

रुद्रापुर तकिया की राजमती ने बताया कि चौरीचौरा तहसील के मौजा रुद्रापुर, तप्पा पतरा, परगना हवेली में उनकी जमीन है। गुलरिहा थाने के मिर्जापुर झुगिया निवासी कलेंद्रर कुमार, कैंट थाने के पैडलेगंज के मकान नंबर 31ए मोहल्ला निवासी इंद्रपाल सिंह व शाहपुर थाने के सेंट जान चर्च रोड बशारतपुर के अतिल कुमार लाल ने उनके नाम व पते की फर्जी आईडी बनाकर किसी अज्ञात महिला का फोटो चस्पा दिया। इसके बाद रजिस्ट्रार के यहां उसी महिला को प्रस्तुत करके फर्जी ढंग से जमीन को बैनामा करा लिया। दिसंबर 2023 में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। मंगलवार को आरोपी कलेंदर कुमार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें