फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छप्पर का मकान जलकर खाक, दबंगों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। घघसरा चौकी अंतर्गत जगदीशपुरम के लोहसड़ा गांव में शनिवार की देर रात एक महिला के छप्पर के मकान में आग लग गई। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मकान मालिक शारदा देवी पत्नी दिवंगत रामभज ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के ही कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को थाने में शिकायती पत्र भी दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शारदा देवी का आरोप है कि रात में उन्हीं लोगों ने मकान में आग लगाई और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि उनका मकान आंशिक रूप से टिनशेड और बाकी हिस्सा छप्पर का बना था। आग से घर का सारा सामान जल गया है। घटना के बाद परिवार बेघर हो गया है। चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें